{"_id":"5967bc274f1c1b21268b45ad","slug":"awareness-about-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के बारे में किया गया जागरुक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के बारे में किया गया जागरुक
mau news
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अन्तयोदय मेला के शुभारंभ पर स्टाल का निरीक्षण करते अधिकारी और ब्लाक प्रमुख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। 15 जुलाई तक लगने वाले ब्लाक स्तरीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का गुरुवार को दोहरीघाट ब्लाक परिसर में फीता काटकर ब्लाक प्रमुख प्रदीप राय तथा जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय तथा परियोजना निदेशक बीबीसिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ब्लाक प्रमुख प्रदीप राय ने कहा कि पं. दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। इस तरह के मेला के माध्यम से ब्लाक की जनता अपने स्वास्थ्य परीक्षण दवा एवं अन्य योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ उठा सकती है। पं. दीनदयाल जी के जीवन एवं विचारों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए तथा समाज के आखिरी व्यक्ति के विकास के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। जनपद के सभी विभाग समुचित विकास के लिए टीम बनाकर कार्य करें जिससे पं. दीनदयाल के सपनों को साकार किया जा सके। जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कहा कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गऱ्रीब व्यक्त्यिों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूची लेकर कार्य करें।
परियोजना निदेशक बीबी सिंह ने कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है जिसके अंतर्गत आवास निर्माण के लिए एक लाख बीस हजार मात्र की धनराशि सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सन् 2022 तक सभी पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने की योजना है। इसलिए जो गरीब व्यक्ति इस वर्ष छूट जाएंगे, उन्हें आगामी वर्ष में इसका लाभ अवश्य दिया जाएगा।डीसी मनरेगा तेजभान सिंह ने बताया कि पं.दीनदयाल खुद गरीबी महसूस की थी तथा उनका जीवन बहुत संर्घषपूर्ण था। पं. दीनदयाल जी का विचार था कि किसानों की आत्मनिर्भता लोकतंत्र की आधारशिला है उसे कायम करते हुए कृषि पद्धति में खोज तथा सुधार करना जरूरी है। अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में प्रद्युम्मन एंड पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा पं. दीनदयाल के विचारों को लोक गीत के माध्यम से बताया गया। अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी सूचना एवं जन संपर्क विभाग, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, पंचायती राज, मनरेगा, कृषि, समाज कल्याण, लघु सिंचाई, बाल विकास एवं महिला कल्याण, पीडी डीआरडीए, पशुधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान सहित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी लगाकर अपने योजनाओं का लाभ जनता को दिया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक स्तरीय अधिकारी, सूचना विभाग के रमाकांत चैहान, संदीप पटेल सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।