फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto collided with bike, driver died

Mau News: ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 24 Apr 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with bike, driver died
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तापुर के पास मंगलवार की देर शाम बेकाबू ऑटो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान भेड़कुल सुल्तानपुर निवासी राजनारायण यादव (65) के रूप में हुई है। राजनरायण बाइक से गांव के बाहर बने हनुमान मंदिर गए थे। जहां से शाम करीब नौ बजे वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे बेकाबू ऑटो चालक ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी शीला और छह बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के माता पिता दोनों की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed