फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attachment notice pasted for the second time at the house of the accused of embezzling Rs 1.37 crore

Mau News: 1.37 करोड़ रुपये गबन के आरोपी क घर दूसरी बार कुर्की की नोटिस चस्पा

Mon, 23 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted for the second time at the house of the accused of embezzling Rs 1.37 crore
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर में पुलिस ने रविवार को 1.37 करोड़ रुपये गबन के आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। फरार चल रहे आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने के लिए डुगडुगी बजाकर चेतावनी दी। इससे पहले छह मार्च को लखनऊ की गोमती नगर थाने की पुलिस ने भी कुर्की की नोटिस चस्पा की थी। बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी मंजूर आलम की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ये कार्रवाई की है। मंजूर आलम का आरोप है कि लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद शाहिद, अकबरी बेगम और मोहम्मद फुरकान ने 57 लोगों से 1,37,34,122 रुपये किश्तों में लिए, लेकिन जमीन नहीं दिलाई। दो साल से तीनों फरार चल रहे हैं। कोर्ट द्वारा बार बार नोटिस के बाद भी हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट ने धारा 82 की नोटिस चस्पा करने का आदेश जारी किया था। इसके अलावा भी गोमती नगर थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल्लाह अंसारी की तहरीर पर डेढ़ साल पहले तीनों के खिलाफ एक करोड़ रुपये ठगी के मामले में गोमती नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लखनऊ में कोर्ट के आदेश पर बीते छह मार्च को गोमती नगर पुलिस ने घोसी पहुंचकर आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed