फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ashtadhatu idol stolen from temple

मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Wed, 05 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नदवासराय(ब्यूरो)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहिमाबाद गांव में स्थित अति प्राचीन खाकी बाबा की कुटी में स्थापित भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति के साथ पंद्रह पीतल की मूर्तियों को चोर मंगलवार की रात चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी को इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उस समय हुई, जब वह पूजा करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

 मंदिर के पुजारी महेंद्र तिवारी के अनुसार चोरी की गई भगवान राम की प्रतिमा अष्टधातु से निर्मित थी। इसका वजन पांच किलो के करीब था। पुजारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब वो पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्हें मंदिर के दरवाजे में बंद ताला टूटा मिला। साथ ही प्रतिमा नदारद थी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। मंदिर से भगवान की प्रतिमा चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना को दी गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद कोतवाल मौके पर पहुंचे। साथ ही जांच आदि करने के बाद पुलिस पुजारी से तहरीर लेकर वापस चली गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस के मांगे जाने पर मंदिर के पुजारी ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात लोगों के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed