मऊ। आर्य समाज का 116 वां ऋषिबोधोत्सव एवं वाषिकोत्सव शिवरात्रि के दिन प्रारंभ हुआ। जिसमें प्रातकाल यज्ञ एवं ध्वजारोहण के पश्चात प्रात: कालीन सत्र का समापन हुआ। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा ने नगर के कई इलाकों का भ्रमण किया। प्रथम दिवस यज्ञ के यजमान डॉ. ओंकारनाथ सिंह, धर्मात्मा पांडेय सपत्नीक रहे। ओ ध्वजारोहण करके आर्य समाज के वैदिक प्रवक्ता पं. हरिशंकर मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपराह्न आर्य समाज प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो मुख्य मार्ग से संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सिंधी कॉलोनी होते हुए रेलवे फाटक तक गई एवं पुन: वापस आर्य समाज तक आई। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी के नेतृत्व में छात्र बैंडबाजा, ढोल नगाड़े आदि के साथ चल रहे थे। बालिकाएं ऋषिगीत व भजन गाती चल रही थीं। संयोजक अजय आर्य ने बताया कि वार्षिकोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर परप्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, मुरलीधर अशोक तिवारी, हरिशंकर मिश्र, सत्यप्रकाश आर्य, बृृजेश सिंह, रमेशचंद वर्मा, प्रह्लाद वर्मा, अशोक आर्य, राजेंद्र प्रताप, गणेेश बरनवाल, सर्वेश राय आदि शामिल रहे।