फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arogya Mela: 1861 patients got treatment at 44 PHC

आरोग्य मेला: 44 पीएचसी पर 1861 मरीजो को मिला उपचार

Sun, 16 Oct 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: 1861 patients got treatment at 44 PHC
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेला में 117 डाक्टरों की टीम ने 1861 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 17 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल और सीएचसी रेफर कर किया गया। मेले में हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा उपचार का रिकार्ड चिरैयाकोट पीएचसी का रहा, जहां 188 मरीजों को उपचार मिला। पिछली बार यहां 188 मरीजों का उपचार हुआ था। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में हनुमान नगर में 54 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 30 मरीजों का और छोटी महरनिया में 25 और डोमनपुरा में 27 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं चिरैयाकोट पीएचसी सर्वाधिक 188 मरीजों का उपचार किया। इसके बाद सबसे ज्यादा 85 मरीजों का उपचार चोरपाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।सबसे कम मरीजों का उपचार गोठा पर हुआ, यहां केवल 15 मरीजों का उपचार हुआ। इसीक्रम में मधुबन पीएचसी पर 58, हलधरपुर पीएचसी पर 23, कसारा पर 38, सेंचुई पर 35, रैनी पीएचसी पर 23, करहा पीएचसी पर 45, रसलूपुर पर 54 , तिघरा पीएचसी पर 40 मरीजों उपचार किया।मेले में 117 डाक्टरों की टीम ने 315 स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से 1861 मरीजों का उपचार किया। उपचार पाने वाले में 771 पुरुष, 821 महिला जबकि 269 किशोर-किशोरियां शामिल रही। मेले में 68 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने के साथ 17 मरीजों का प्राथमिक उपचार के उन्हें जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed