फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Appointment letters given to 13 Anganwadi workers and 899 assistants

Mau News: 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 899 सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

Mon, 30 Mar 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 13 Anganwadi workers and 899 assistants
कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नियु​क्ति पत्र प्रदान करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश - फोटो : गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने जिले की नवचयनित 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 899 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और आम जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं।
विज्ञापन

बच्चों के शुरुआती विकास, पोषण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। आशा है कि वे पूरी निष्ठा के साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नवनियुक्त कर्मियों को शीघ्र ही विभागीय कार्यों और तकनीकी पोषण ट्रैकर ऐप आदि के प्रशिक्षण के संबंध में निर्देशित किया।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी मुख्यधारा से जुड़ रहा है।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में चयनित लाभार्थी उपस्थित रहे।
सूचना पट्ट पर चस्पा है जानकारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों को विकास खंडवार/परियोजनावार नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची विकास भवन मऊ तथा सभी विकास खंड कार्यालय एवं सीडीपीओ कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा है। मूल अभिलेख सत्यापन में उपस्थित अभ्यर्थी अपना परिणाम 31 मार्च 2026 को जाकर देख लें।

बताया कि विकास खंड घोसी, दोहरीघाट, बड़रांव, परदहां एवं कोपागंज के नियुक्ति पत्रों का वितरण 1 अप्रैल को, रतनपुरा, शहर एवं मोहम्मदाबाद गोहना का 2 अप्रैल को तथा रानीपुर एवं फतेहपुर मण्डाव का नियुक्ति पत्र 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी ही निर्धारित तिथि पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में आकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed