फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Application filed in MPMLA court to release Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी को रिहा करने के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट में दी अर्जी

Fri, 21 Jan 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Application filed in MPMLA court to release Mukhtar Ansari
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने एमपी/एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का हवाला देते हुए विधायक को व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहा करने का अनुरोध किया है। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट दिनेश कुमार चौरसिया ने प्रार्थनापत्र को सुनवाई के लिए नियत तिथि पर पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता दारोगा सिंह की ओर से कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में उल्लेख किया गया है कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुख्तार अंसारी 9 नवंबर 2011 से लगातार न्यायिक अभिरक्षा में हैं। इस मामले में अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। उससे ज्यादा समय से इस मामले में वह जेल में बंद हैं। इस मामले में उन्हें निरुद्ध रखना अब वैधानिक नहीं है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद में हैवियस कार्पस की याचिका दाखिल कर इस बिंदु को उठाया गया था। इसमें उच्च न्यायालय ने निरुद्ध रखने को गैरकानूनी माना तथा निर्देश दिया है कि वह इस बिंदु को प्रार्थनापत्र के साथ विचारण न्यायालय में दें। उच्च न्यायालय ने संबंधित कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह मामले को छह सप्ताह के भीतर निस्तारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed