{"_id":"77ed822d5b8e10f023d8f7a5b497ed16","slug":"apj-abdul-kalam-recalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए मिसाइलमैन डा. कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए मिसाइलमैन डा. कलाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजी अब्दुल कलाम की जयंती पर नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूलों, कालेजों में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के फातिमा स्कूल में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके निष्काम सेवाभाव योगदान को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रधानाचार्य सिस्टर अपोलिन पिंटो ने कहा कि डा. कलाम बहुमुखी प्रतिभा के धनी तथा विलक्षण व्यक्तित्व का स्वामी थे। किड्स किंगडम में जयंती समारोह मना। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.ए जेहरा ने डा. कलाम के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि डा. कलाम का जीवन हमें सीख देता है। कोआडिनेटर स्वप्निल ठाकुर ने डा. कलाम के अविष्कारों एवं आदर्श शैली को दृष्टिगत करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर रेखा खंडेलवाल, ममता पांडेय, स्मृति सिंह, प्रभा राय, सीमा यादव, निधि चौरसिया आदि अध्यापक-अध्यापिकाओं ने डा. कलाम के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर रविंद्र वर्मा, सुबाष राय,, संदीप राय, सत्येंद्र आदि शामिल थे। उधर, पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर गुरुवार को नगर क्षेत्र के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें संस्था की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक मुमताज खान ने कहा कि डा. कलाम हम सभी के आदर्श थे।