फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anuj, Mohit and Deepak were enraged by Shatrughan's bet and were left in a draw.

Mau News: शत्रुघ्न के दाव पर चित हुए अनुज, मोहित और दीपक बराबरी पर छूटे

Sun, 17 Dec 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Anuj, Mohit and Deepak were enraged by Shatrughan's bet and were left in a draw.
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लॉक के रकौली गांव स्थित शिव मंदिर पर रविवार को विशाल दंगल और मेले का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल सहित जनपद के पहलवानों के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। शुभारंभ घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने किया।
विज्ञापन

दंगल में रकौली गांव के शत्रुघ्न पहलवान ने गाजीपुर भड़सर के पहलवान अनुज को पटखनी दी। वहीं रकौली के रिशु पहलवान ने आजमगढ़ जनपद से आए अजीत पहलवान को कड़ी टक्कर देकर चित कर दिया। बनारस करमपुर के पहलवान अनुराग और रकौली के पहलवान सत्यपाल, रकौली के अभिमन्यु यादव और करमपुर संतोष कुमार, करमपुर के मोहित कुमार और रकौली के दीपक के बीच मुकाबला बराबरी पर छूट गया।
विज्ञापन

नगरा बलिया से आए रेफरी बबलू पहलवान भी कुश्ती के दौरान पहलवानों के दांव पेच में फंसकर गिर गए। दंगल का संचालन गांव के मंता पहलवान और गाजीपुर के रमेश पाल ने किया। कार्यक्रम में तेज बहादुर पहलवान, देवलास यादव, तारकेश्वर सिंह, राम आशीष सिंह, मंगल पहलवान, मनोज पहलवान, उमेश यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed