फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Annoyed by mother's scolding, teenager jumped from the bridge to commit suicide

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने आत्महत्या के लिए पुल से लगाई छलांग

Thu, 10 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Annoyed by mother's scolding, teenager jumped from the bridge to commit suicide
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलिया घाट पुल पर बृहस्पतिवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक किशोरी वहां पहुंची और पुल से छलांग लगा दी। आनन फानन में लोग नीचे गए और किशोरी को उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाए। जहां बातचीत के दौरान किशोरी ने बताया कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर वह आत्महत्या करने के लिए पुल से छलांग लगाई।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती किशोरी दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद डिहवा मुहल्ले की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस की एक युवती ने उसके बारे में उसकी मां के कान भरे। इस पर उसकी मां उसकी बात सुने बिना ही उसे भला बुरा बोलने लगी। इस दौरान मां ने उसकी पिटाई भी किया। इससे नाराज होकर किशोरी अपने छोटे भाई बहन के साथ घर से घूमने निकली। इस दौरान ढ़ेकुलिया घाट पहुंचकर किशोरी भाई बहन को रेलिंग के पास खड़ाकर पुल से नीचे छलांग लगा दी। करीब चालीस से अधिक गहराई में गिरने के बाद भी किशोरी को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुल पर मौजूद लोग नीचे उतरकर किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल भेजे। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसको खतरे से बाहर बताया। किशोरी समान्य परिवार से है। बातचीत करने पर उसने एक ही बात बोला मां की डांट से क्षुब्ध होकर वह यह कदम उठाई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही थी। जबकि परिवार के सदस्य रो रहें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed