फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers protest

नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest
रतनपुरा ब्लाक के बड़ागांव में सफाई न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
हलधरपुर। सफाई कर्मचारियों की तैनाती के बाद भी कई ग्राम पंचायतों में गंदगी पसरी है। इसके बाद भी जिम्मेदार इसको लेकर संजीदा नहीं हैं। सोमवार को रतनपुरा ब्लाक के बड़ागांव में ग्रामीणों ने चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर ब्लाक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बड़ा गांव में साफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारी की तैनाती है, बावजूद इसको गांव में गंदगी का आलम चारों तरफ है। साफाई कर्मचारी कभी-कभी ही गांव में आता है, इसके चलते साफाई व्यवस्था न के बराबर होती है। बारिश के बाद साफाई न होने से जलभराव होने से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना है।इसी से नाराज ग्रामीणो ने सोमवार को ग्राम पंचायत में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पिंटु राजभर, चंद पासवान, धर्मेंद्र गोंड, मंजीत यादव, मनीष प्रजापति, श्याम जी, अवधेश यादव आदि ने बताया कि भले ही सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है, लेकिन गांव में सार्वजनिक जगह मंदिर स्कूल और नालियां पर कभी सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed