{"_id":"578292b24f1c1b6f0c7fde28","slug":"angry-over-fault-the-lock-smashed-substation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से गुस्साए, उपकेंद्र पर ताला जड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से गुस्साए, उपकेंद्र पर ताला जड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
तालाबंदी
विद्युत उपकेंद्र सेमरी जमालपुर बदहाल है। आए दिन फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र में ताला जड़ दिया।
बताते चलें कि विद्युत उपकेंद्र सेमरी जमालपुर से लखनी मुबारकपुर, पवनी, खैरा मुहम्मदपुर, वृंदावन इत्यादि गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। लेकिन पुराने संयंत्र होने के कारण आए दिन यहां से आपूर्ति फाल्ट में ठप रहती है। विद्युत आपूर्ति में लगातार गड़बड़ी लाइन में फाल्ट से नाराज ग्रामीण रविवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचे।
साथ ही आपूर्ति बंद कराकर उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। इस दौरान भीड़ ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इस उपकेंद्र से करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी सत्य प्रकाश मिश्र ने ग्रामीणों से मोबाइल पर बात किया। उनके आश्वासन देने पर भीड़ शांत हुई। एसडीओ ने समस्या के समाधान के लिए दो दिन का समय ग्रामीणों से मांगा है।