फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anger against religion

धर्मांतरण को लेकर हियुवा के विरोध पर बवाल, दो घायल

Mon, 28 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 28 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anger against religion
कोतवाली घोसी क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार को धर्मांतरण की सूचना को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं के साथ गांव में जाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



 एक स्थान पर ग्रामीणों के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के दो कार्यकर्ता भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने बिना अनुमति धार्मिक आयोजन करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर मामले की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन



घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलासुल्तानपुर में सोमवार को एक गरीब बस्ती में धर्मांतरण की सूचना पाकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गांव में पहुंचे। इस दौरान उनके विरोध प्रदर्शनक के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के दिनेश कुमार एवं चंदन को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने यहां पर बिना अनुमति के किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर में भी हो रहे धर्मांतरण की खबर पाकर उस गांव में पहुंचे।


इस बीच बेलासुल्तानपुर की घटना गांव के लोगों को मिल चुकी थी। इसी बात को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के गांव में पहुंचने पर गांव के कुछ संबंधित धर्म के अनुयायियों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें जिला प्रभारी अजय कुमार एवं उपाध्यक्ष बबलू यादव घायल हो गए और सभी कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और यहां से एक आरोपी मुन्ना निवासी लिलारी भरौली हिरासत में लिया है।



 बबलू यादव के विरुद्ध जबरन धर्मांतरण कराने एवं हमला कर घायल करने का उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय, एएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम जगदंबा सिंह पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मांतरण के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बिना सूचना के इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed