{"_id":"600d6d3b8ebc3e2e6d5714fc","slug":"anand-vihar-express-starts-operating-after-10-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह बाद आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू, 22 मार्च से परिचालन पर थी रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह बाद आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू, 22 मार्च से परिचालन पर थी रोक
Sun, 24 Jan 2021 06:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस माह के अंतराल पर मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ। रविवार की सुबह 10.40 बजे यह ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना हुई। पहले दिन ट्रेन का हर कोच यात्रियों से भरा नजर आया। स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 62 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल 22 मार्च से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। जून से रेलवे ने मऊ जंक्शन से गुजरने वाली लिच्छवी, कृषक, गोदान, पूर्वांचल, साबरमती, सरयू यमुना, ताप्ती गंगा, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया, लेकिन मऊ से आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रविवार को आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया। सुबह 10.40 बजे आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। मऊ जंक्शन से दिल्ली रूट की यह ट्रेन चलने से लोगों को सहूलियत होगी। डीसीआई सिरनाम सिंह मीना ने बताया कि ट्रेन से स्लीपर और सामान्य 11 कोच में 439 यात्री रवाना हुए। एसी के छह कोच में 225 यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन