{"_id":"9d91cb93b2f736fd0f3b3b6d6866fd6f","slug":"all-india-gond-general-assembly-held-honour-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 31 Dec 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित संगठन के कार्यालय पर गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें जिले के अनुसूचित जनजाति के नवनिर्वाचित 11 क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा 22 ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम तथा फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शत्रुघ्न गोंड ने कहा कि पहली बार अनुसूचित जनजाति के लोगों को पंचायत चुनाव में जीत का तोहफा मिला है।
ऐसे में जनप्रतिनिधियों को मेहनत से काम कर विकास गति को तेज करने की जरूरत है। तभी हम लोगों का जनाधार बढ़ सकता है। इसी क्रम में भोला शाह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
इस अवसर पर रामकुंवर गोंड, संत लाल गोंड, चंद्रभान गोंड, रामनिवास प्रसाद, आदित्य गोंड, ओमनाथ गोंड आदि शामिल थे।