{"_id":"6470e93d6ad9d5c7cd080586","slug":"all-five-accused-in-shubham-murder-case-arrested-mau-news-c-20-1-224686-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शुभम हत्याकांड के सभी पांचो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शुभम हत्याकांड के सभी पांचो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना के अंतर्गत उसुरी खुर्द में शुभम मौर्य हत्याकांड के पांचों आरोपियों को पुलिस ने घटना के चौथे दिन गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी घोसी उमाशंकर उत्तम ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले मंगलवार को उसुरी खुर्द निवासी शुभम मौर्य (22) पुत्र जितेंद्र मौर्य की हत्या मजदूरी के पैसे मांगने पर मनबढ़ों ने कर दी थी। घटना के बाद पांचों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की थीं। सीओ ने बताया कि पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 23 मई को ग्राम उसरी खुर्द चट्टी पर हुई हत्या के मुख्य आरोपी छोटू राम के पुत्र राम नयन राम व सह अभियुक्त सोमनाथ उर्फ सुग्गन यादव पुत्र श्याम दुलारे यादव निवासी उसरी खुर्द को अमिला स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
जबकि तीसरे आरोपी अंकित पुत्र अरविंद भटमिला थाना घोसी को भट्टमिला से तथा अभिनव यादव पुत्र नंदकिशोर यादव निवासी रुद्रपुर थाना दोहरीघाट और प्रियांशु पुत्र अमरजीत निवासी उसुरी खुर्द थाना दोहरीघाट को पुलिस ने अमिला मोड़ से गिरफ्तार किया।
सीओ ने बताया कि छोटू उर्फ रामकेश और अंकित की निशानदेही पर दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।