{"_id":"65e75e3f6020d837b708863f","slug":"ali-akram-elected-president-ashoka-minister-mau-news-c-295-1-mau1001-109727-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अली अकरम अध्यक्ष, अशोक मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अली अकरम अध्यक्ष, अशोक मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर अली अकरम एडवोकेट जबकि मंत्री पद पर अशोक कुमार अपने विपक्षियों पर भारी पड़े।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान कराया गया। उपाध्यक्ष, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर के साथ ही वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्स् पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अध्यक्ष पद पर दो नामांकन और मंत्री पद के लिए तीन नामांकन होने के कारण मंगलवार को चुनाव कराया गया। तहसील में कुल 59 अधिवक्ताओं में से 58 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद 3 बजे मतगणना हुई। अली अकरम एडवोकेट ने 36 मत पाकर एकमात्र विपक्षी फिरोज अहमद सिद्दीकी को 14 मतों से पराजित किया। फिरोज अहमद को 22 मत मिला। एल इसी प्रकार महामंत्री पद पर अशोक कुमार ने भी 36 मत पाकर आफताब अहमद खान को 24 मतों से पराजित किया। आफताब अहमद को 12 वोट जबकि दूसरे प्रत्याशी उदयभान को मात्र 10 वोट ही मिल सका।
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थक अधिवक्ताओं ने अली अकरम और अशोक कुमार को फूल माला पहनकर उनके पक्ष में नारेबाजी किया।एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव सकुशल चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया जबकि अन्य पदों और कार्यकारिणी सदस्यों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।