फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ahirupur road connecting two districts is in bad shape

दो जिलों को जोड़ने वाला बदहाल पड़ा है अहिरुपुर मार्ग

Sat, 26 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ahirupur road connecting two districts is in bad shape
दुबारी। दो जिलों को जोड़ने वाला मधुबन तहसील क्षेत्र का तिघरा-अहिरुपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर ढा़ला से अहिरुपुर मऊ तथा बलिया जिले को जोड़ गया है। दो किमी लंबे पिच मार्ग पर सैकड़ों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। तिघरा से अहिरुपुर तक सिर्फ एक किलोमीटर मार्ग वर्षो से गड्ढ़े में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि सड़क पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क पर गजियापुर से तिघरा तक एक किलोमीटर मरम्मत कराया गया। लेकिन तिघरा से अहिरुपुर तक मात्र एक किमी तक मरम्मत कार्य अधर में लटक गया है। मार्ग पर दो दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं को आना जाना मुश्किल हो रहा है।इस संबंध में प्रधान सतेंद्र यादव, रामसूरत, चंद्रभान गुप्त, मरछू यादव, अब्दुल बारिक, मुनीब गोड़ का कहना है कि यह मार्ग मऊ और बलिया को जोड़ने वाला मार्ग है। इस मार्ग से लोगों को रेलवे स्टेशन बेल्थरा रोड बलिया जाने के लिए प्रमुख मार्ग है। लेकिन बदहाल होने के चलते आना जाना मुश्किल हो रहा है। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed