फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   agitattion for electrycity supply

बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 30 Apr 2017 11:16 PM IST
mau
mau Updated Sun, 30 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरकार की बिजली आपूर्ति की घोषणा थोथी साबित होती देख लोगों का सब्र टूटने लगा है। बिजली के लिए लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। कुछ ऐसा ही नजरा शहर से लगे परदहां ब्लॉक क्षेत्र के रस्तीपुर विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को देखने को मिला। इस उपकेंद्र से  शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने उपकेंद्र पर विरोध-प्रदर्शन किया।  नाराज लोगों ने सरकार की घोषणा के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दिया कि यदि सुचारू रूप से शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिली तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


 जिला मुख्यालय के करीब मऊ मुहम्मदाबाद युसुफपुर मार्ग पर स्थित रस्तीपुर 33/11विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के रस्तीपुर, नसोपुर, उमापुर, भवनाथपुर, सरवां, भलया, समेत दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। बीते एक पखवारे से उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति अनियमित तरीके से होने पर रविवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे दिया। रविवार की शाम को काफी संख्या में ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि एक तो वैसे ही इस समय आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। बिजली न मिलने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे सब्जियों की फसलें सूख रही हैं। हरे चारे के लिए बोई गई फसलों में नमी नहीं हो पा रही है। इससे पशुओं के चारे का संकट हो गया है। सरकार ने  बिजली आपूर्ति के लिए घोषणा तो कर रखा है पर शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब कि गेहूं की कटाई मड़ाई सब कुछ हो गई है तो भी दिन में बिजली आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। ग्रामीणों का तेवर देख  विभागीय अधिकारी विरोध प्रदर्शन की जानकारी होने के बाद उपकेंद्र पर जाने का साहस नहीं जुटा सके। लगभग डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीण चेतावनी देते हुए वापस लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में डब्लू सिंह, अंजनी सिंह, अजित यादव, मनोज, रजनीश तिवारी, बंटी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed