फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After six and a half months of marriage, the married woman was thrown out of the house for a bike, case filed against five

Mau News: शादी के साढ़े छह माह बाद बाइक के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर केस

Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
After six and a half months of marriage, the married woman was thrown out of the house for a bike, case filed against five
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने मधुलिका की तहरीर पर शनिवार की शाम दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर शादी के साढ़े छह माह बाद 22 अगस्त को मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी चंद्रभान यादव ने बीते सात फरवरी को बेटी मधुलिका की शादी सरायलखंसी के अछार गांव निवासी अमित यादव से कराई। पति अमित यादव हरियाणा प्रांत में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। शादी में सामर्थ्य के अनुसार पिता ने उपहार स्वरूप दो लाख रुपये नगद, सोने की चेन, अंगूठी सहित गृहस्थी के अन्य सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये नगद और एक बाइक मांगने लगे। नहीं मिलने पर बीते 22 अगस्त को पति अमित, ससुर रामप्रकाश यादव, सास मैना देवी, देवर अंकित यादव, ननद खुशबू यादव ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
इनसेट -

पति, देवर सहित तीन नामजद

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमियाडीह गांव निवासी पूनम देवी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते 22 अगस्त की शाम पति अमरजीत, देवर अरविंद, धनंजय सहित परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट की। दहेज में बाइक नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed