{"_id":"6a10acfd34f780dd710507aa","slug":"after-remaining-stable-for-48-hours-the-maximum-temperature-increased-by-two-degrees-mau-news-c-295-1-svns1028-145889-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहने के बाद दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहने के बाद दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
माँ की ममता: शुक्रवार को गर्मी के बीच नगर के आज़मगढ़ मोड़ पर गर्मी के बीच अपने दुप्पटे से बच्चे के
लगातार 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
दोपहर के समय नगर सहित प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम होने से सन्नाटा रहा। जरूरत होने पर ही लोग सिर और मुंह ढककर घर से बाहर निकलते देखे गए। राहगीर छांव में सुस्ताते नजर आए।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे से तेज धूप असहनीय हो गई थी। सुबह 10 बजे ही मानो दोपहर हो गई हो, तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
दोपहर होते ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा होने पर पूरा वातावरण धधकता हुआ प्रतीत हुआ। वातावरण की आर्द्रता 38 प्रतिशत रही। बाहर निकलते ही शरीर का पानी सूखता सा लगने लगा और लोग बेचैन हो उठे।
नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर दोपहर के समय आवाजाही कम होने से सन्नाटा रहा। बाजारों में दुकानों पर ग्राहक नाममात्र ही दिख रहे थे। कई दुकानों पर दुकानदार आराम फरमाते दिखे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। चिकित्सकों की तरफ से विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेश कुशवाहा का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। पानी के अलावा नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
यदि आवश्यक न हो तो दिन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। सूती और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें जो हवादार हों। मसालेदार और तले-भुने भोजन से परहेज करें और ताजे फल व सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। खिड़कियों पर गीले पर्दे लटकाएं और पंखे चलाकर हवा का संचार बनाए रखें।
0000000000000000
तापमान तालिका
तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान
22 मई 2026 | 42 | 29
21 मई 2026 | 40 | 30
20 मई 2026 | 40 | 30
19 मई 2026 | 39 | 30
18 मई 2026 | 42 | 29
17 मई 2026 | 42 | 28
16 मई 2026 | 40 | 28
तापमान डिग्री सेल्सियस में