{"_id":"6a022a46c60a56828a07a56d","slug":"advocates-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-mau-news-c-295-1-svns1028-145350-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते इंडिया गठबंधन के पार्टी के नेता।स
घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में दीवानी न्यायालयों की तर्ज पर ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि दीवानी न्यायालयों में प्रत्येक वर्ष भीषण गर्मी के दौरान लगभग एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है, जिससे अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों को राहत मिलती है।
वहीं, राजस्व न्यायालयों में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों को गर्मी के मौसम में कार्य करना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मांग की कि राजस्व न्यायालयों में भी दीवानी न्यायालयों की भांति लगभग एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन घोसी के महामंत्री जयहिंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल कुमार राय, उमाशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।