फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates in judicial work opposed to the proposal

प्रस्ताव के विरोध मे न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 11 Nov 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Advocates in judicial work opposed to the proposal
मऊ। तहसील घोसी में सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट की स्थापना का प्रस्ताव को वापस लेने तथा मधुबन में शुरू हुए ग्राम न्यायालय को बंद कराने की मांग को लेकर सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद और प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर उक्त दोनों मांगों को पूरी करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार और उच्च न्यायालय तहसील घोसी में सिविल जज जूनियर डिविजन के कोर्ट की स्थापना के प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है। मधुबन में शुरू हुए ग्राम न्यायालय को बंद नहीं कराती है। तब तक जिले के अधिवक्ता प्रत्येक बुधवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर हाथ में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं बार के महामंत्री अरविंद तिवारी ने बताया कि इस संबंध में मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद से को पत्र भेजकर उनसे मिलने के लिए समय की मांग की गई है। समय मिलते ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायमूर्ति से मिलकर अपनी बातें रखेगा। साथ ही प्रदेश सरकार से भी मांग किया कि हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर घोसी में सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट के स्थापना का प्रस्ताव वापस लिया जाय। और ग्राम न्यायालय को बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed