फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Acid thrown on girl in mau brutality shown by chasing her on road condition critical referred

Acid Attack in Mau: युवती को पहले दाैड़ाया, फिर शरीर पर उड़ेल दी तेजाब की बोतल, 27 मई को होनी है शादी; रेफर

Fri, 02 May 2025 12:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 May 2025 12:21 AM IST
सार

Acid Attack in Mau: युवती पर तेजाब फेंकने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भिजवाने के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Acid thrown on girl in mau brutality shown by chasing her on road condition critical referred
पुलिस ने युवती को भेजा अस्पताल। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

Crime News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव में घर से कुछ दूरी पर गुरुवार की दोपहर युवती पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने तेजाब फेंक दिया। हमले में युवती झुलस गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के समय युवती बैंक से बीस हजार की नकदी निकालने के बाद घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कटिहारी गांव निवासी युवती की 27 मई को शादी है। पिता की मौत और भाई के छोटे होने से वह खुद शादी की तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को वह आंखेपुर स्थित एक बैंक में बीस हजार रुपये निकालने गई थी। जहां से रुपये लेकर दोपहर दो बजे घर लौट रही थी।
विज्ञापन


अभी वह गांव के मुख्य मार्ग के सिवान के पास पहुंची थी कि पीछे से एक बाइक सवार ने उसे रोका। बाइक पर सवार बदमाश ने तेजाब की बोतल बाहर निकाली। यह देख युवती भागने लगी। जिससे फेंका गया तेजाब उसके पीठ पर आ गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

इस घटना के बाद युवती करीब 100 मीटर भागी और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित करने का प्रयास करने लगी। युवती की इस कोशिश से डरकर दोनों बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस ने युवती को बड़राव सामुदायिक स्यास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखकर उसे रेफर कर दिया।

युवती का इलाज आजमगढ़ जिले में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में एसपी इलामारन जी. ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के साथ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जमीन प्रकरण को लेकर यह घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही है, लेकिन पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed