{"_id":"6a4aa3734e3c0c55ca0f966b","slug":"accused-of-snatching-gold-chain-from-woman-injured-in-encounter-two-arrested-mau-news-c-295-1-mau1001-148074-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला के गले से सोने की चेन लूटने का आरोपी मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला के गले से सोने की चेन लूटने का आरोपी मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
नीतीश यादव- फाइल फोटोमुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार बदमाश
मऊ/मधुबन। थाना क्षेत्र भैरोपुर बंधा के पास शनिवार की रात करीब 3:10 बजे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में नीतीश यादव (20) घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी विशाल सोनकर (19) को भागते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। गोली लगते ही नीतीश माफी मांगने लगा, पांच बार बोला गलती हो गई। आरोप है कि दोनों बीते दो जुलाई की शाम चाट खाते समय महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि दुबारी गांव निवासी रीना जायसवाल बीते दो जुलाई की शाम अपने बच्चों के साथ स्कूटी से सामान खरीदने मधुबन कस्बे में गई थीं। लौटते समय दुबारी मोड़ पर सड़क किनारे चाट खाने के लिए दुकान पर खड़ी थीं। तभी पीछे से अपाचे बाइक पर दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा बेलौली गांव निवासी नीतीश यादव और महुआबारी गांव निवासी विशाल सोनकर ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर वो अपनी टीम के साथ भैरोपुर बंधा रोड पर पहुंचे। वहां बाइक से नीतीश और विशाल आते दिखे। पुलिस को देख दोनों तमंचा से फायरिंग करने लगे।
उन्होंने बताया कि बचाव में पुलिस टीम ने गोली चलाई जो नीतीश की पैर में लग गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। विशाल को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से सोने की चेन, दो तमंचा, दो कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की अपाचे बाइक बरामद हुई।