फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accountant arrested for scam in distribution of compensation

यूपी: मऊ-गोरखपुर फोरलेन मुआवजा घपले का आरोपी लेखपाल गिरफ्तार, 1.1 करोड़ रुपये का हुआ था गबन

Sun, 21 Feb 2021 09:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 21 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Accountant arrested for scam in distribution of compensation
गिरफ्तार घपले का सहआरोपी लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

मऊ-गोरखपुर फोरलेन निर्माण के मुआवजे के एक करोड़ एक लाख सैंतीस हजार सात सौ बारह रुपये के गबन के आरोपी लेखपाल गाजीपुर जिले के खानपुर थाना के सुब्बा गांव निवासी मोहम्मद फरीद को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई ने की है। गिरफ्त में आया फरीद मौजूदा समय में मऊ जिले के घोसी तहसील के हेमई अमला हल्के के लेखपाल के तौर पर कार्यरत था।

विज्ञापन


वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 मऊ से गोरखपुर के विस्तारीकरण के लिए घोसी तहसील के हेमई अमिला स्थित श्री ब्रह्म बाबा जूनियर हाईस्कूल की जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसके लिए विद्यालय के प्रबंधक के खाते में एक करोड़ एक लाख सैंतीस हजार सात सौ बारह रुपये का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन


मुआवजे की रकम आजमगढ़ के कंधरापुर थाने के जमीन फरेंदा निवासी बबलू मौर्या फर्जी प्रबंधक बनकर धोखे से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिया था। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर 22 फरवरी 2018 को मुकदमा दर्ज कर बबलू मौर्या को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के एसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया कि बबलू मौर्या के फर्जी कागजातों को अमिला हेमई के तत्कालीन लेखपाल मोहम्मद फरीद ने सत्यापित किया था। तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विंध्यवासिनी मणि त्रिपाठी, शशिकांत सिंह और विनीत पांडेय की टीम ने फरीद को मऊ के सरायलखंसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।


फरीद न करता फर्जीवाड़ा तो ट्रांसफर न हो पाता पैसा

इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि फरीद फर्जीवाड़ा न करता तो बबलू के खाते में मुआवजे का पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता। फरीद ने फर्जी तरीके से स्कूल प्रबंधक बने बबलू के सीसी फार्म पर लगे फोटो, हस्ताक्षर, शपथ पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक आदि को गलत ढंग से सत्यापित किया था। फरीद की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही बबलू के खाते में मुआवजे की राशि आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed