फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Camps will be held on October 17 and 24 to add names to the voter list.

Mau News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को लगेंगे शिविर

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Camps will be held on October 17 and 24 to add names to the voter list.
एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 17 और 24 अक्तूबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मंगलवार को प्रेसवार्ता में डीएम आनंद वर्द्धन ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची तैयार की जाएगी, जिनके नाम एसआईआर से पहले की निर्वाचक नामावली में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान प्रकाशित सूची में शामिल नहीं हैं। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। साथ ही, एसआईआर के दौरान किसी कारणवश नाम दर्ज नहीं करा पाने वाले पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 लेकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सात जनवरी 2025 को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में जिले के 17,07,567 मतदाता पंजीकृत थे। उस समय मतदाता जेंडर रेशियो 892 था। इसके बाद 28 अक्तूबर 2025 को एसआईआर की घोषणा के दिन मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17,13,350 हो गई, जबकि जेंडर रेशियो 888 था। छह जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में मतदाताओं की संख्या घटकर 14,13,127 रह गई और जेंडर रेशियो 817 हो गया। इसके बाद छह जनवरी से छह मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिले में 96,297 नए मतदाताओं के फॉर्म-6 प्राप्त हुए। 10 अप्रैल 2026 को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में जिले के 15,15,810 मतदाता पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed