फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complaint regarding construction on newly fallow land; demand for an inquiry by the SDM.

Mau News: नवीन परती की जमीन पर निर्माण की शिकायत, एसडीएम से जांच कराने की मांग

Tue, 13 Oct 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Complaint regarding construction on newly fallow land; demand for an inquiry by the SDM.
घोसी तहसील क्षेत्र के हरिगांव में नवीन परती की भूमि पर निर्माण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में रामाकांत मिश्र ने उपजिलाधिकारी घोसी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 105 की भूमि का रकबा लगभग 0.104 हेक्टेयर है। जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है और बेदखली का घोसी तहसील में वाद भी विचाराधीन है। ऐसे में भूमि की वास्तविक स्थिति, अभिलेखों में दर्ज विवरण और उस पर कराए जा रहे निर्माण की वैधानिकता की जांच आवश्यक है। शिकायत में संबंधित अभिलेखों का मिलान कर मामले की स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है। सार्वजनिक उपयोग और सरकारी भूमि की सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे मामलों में राजस्व अभिलेखों तथा मौके की स्थिति का सत्यापन महत्वपूर्ण होता है। निष्पक्ष जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित भूमि की प्रकृति क्या है और उस पर निर्माण नियमानुसार कराया जा रहा है या नहीं। उपजिलाधिकारी न्यायिक सत्य प्रकाश ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed