फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ABVP is a laboratory of nation building: Gyanendra

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला : ज्ञानेंद्र

Fri, 04 Sep 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
ABVP is a laboratory of nation building: Gyanendra
नगर के राजस्थान भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला स्तरीय एक दिवसीय अभ्यास वर्ग को सं
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला स्तरीय एकदिवसीय अभ्यास वर्ग शुक्रवार को नगर स्थित राजस्थान भवन में हुआ। वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, परिसर कार्य और इकाई पुनर्गठन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्र हित में समर्पित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण की प्रयोगशाला है, जहां युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और नेतृत्व क्षमता विकसित की जाती है।
अभ्यास वर्ग का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, तहसील प्रमुख डॉ. बृजेश गिरी, जिला संयोजक अविनाश गुप्ता और जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह किया। चार सत्रों में चले इस अभ्यास वर्ग में प्रथम सत्र सैद्धांतिक भूमिका, द्वितीय सत्र कार्यपद्धति, तृतीय सत्र परिसर कार्य और चतुर्थ सत्र सदस्यता एवं इकाई पुनर्गठन पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा के अनुरूप निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने कहा कि एबीवीपी छात्रों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और अनुशासन व सादगी से समाज में उदाहरण पेश करने की प्रेरणा देती है। जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने जोर दिया कि संगठन ‘’छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति’’ के सिद्धांत पर काम करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed