{"_id":"654a8018dbd9d0c728073f26","slug":"a-young-man-who-was-going-home-with-a-relative-was-shot-by-miscreants-he-died-mau-news-c-295-1-mau1001-4761-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रिश्तेदार को लेकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रिश्तेदार को लेकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अब्दोपुर गांव के पास मंगलवार की शाम बाइक से आए दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगी, जिससे उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। घटनास्थल से मृतक का घर महज 200 मीटर दूर है। घर के इतना करीब युवक की हत्या से घर में मातम पसर गया।
उधर, सूचना मिलने पर एसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटना के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के छोटा अब्दोपुर गांव निवासी सोनू यादव 24 पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, मृतक मंगलवार को बाइक से आजमगढ़ जिले के भागवत गांव में अपनी भैंस को दूध निकालने वाले रिश्तेदार को लेने गया था। जहां वह रिश्तेदार को लेकर गांव आ रहा था।
अभी वह अपने घर से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर था कि तभी एक बाइक सवार दो बदमाश ने ओवरटेक कर बाइक को रोकने के साथ ही सोनू पर अचानक हमला बोलते हुए पत्थर से मारा। इसके बाद, दूसरे बदमाश ने सोनू को निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मारी। वहीं, दूसरी गोली गले से नीचे सीने के पास मारा। बदमाशों ने सोनू के रिश्तेदार को विरोध करने पर उसे धक्का देते हुए मानपुर गांव की तरफ फरार हो गए। उधर, महज घर के करीब युवक की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों सहित गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
एसपी अविनाश पांडेय के साथ सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह, चिरैयाकोट एसओ प्रभारी मनीष मणि त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसे लेकर पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घटना के खुलासे को लेकर हर बिंदु पर पुलिस जांच में जुटी है।