{"_id":"6855a8ec8947c83b880164b9","slug":"a-young-man-returning-from-an-invitation-was-stopped-and-shot-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-129516-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: निमंत्रण से लौट रहे युवक को रोककर मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: निमंत्रण से लौट रहे युवक को रोककर मारी गोली, घायल
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के बस्ती निधियाव गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे निमंत्रण से लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रोककर गोली मारकर घायल का दिया। गोली लगने के बाद युवक घायल अवस्था में बदमाशों से बचने के लिए गांव में जा घुसा, जिसे देखकर बदमाश भाग गए।
उधर बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू रेफर कर दिया। घटना को लेकर अभी तक थाने में तहरीर नहीं पड़ी है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के कंधरापुर निवासी संजय कुमार गौतम (28) पास के एक गांव चांदपुर में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वहां से कार्यक्रम के बाद वह गांव लौट रहे थे। अभी वह निधियाव गांव के सिवान के मंदिर के समीप पहुंचे थे तभी बाइक से आए बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका, जहां संजय कुमार गौतम को संभलने से पहले गोली मार दी।
बदमाशों के हमले को भांंप चुके संजय ने गांव में भागने की कोशिश की, लेकिन इस बीच एक गोली उसके कमर में लगी। इसके बाद भी वह चीखते हुए गांव में भागे, उधर ग्रामीणों के शोर सुनकर बदमाश भाग गए। इस घटना के बाद घायल को उसी हालात में रामपुर थाने ले आए, जहां पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लेकर रात करीब एक बजे पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बीएचयू रेफर कर दिया। इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिलने से मामला को क्यो अंजाम दिया गया, इस हमले मेंं कितने बदमाश शामिल थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। रामपुर एसओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि अब तक घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।