{"_id":"6843306a60a993347d099925","slug":"a-roadways-bus-hit-a-couple-returning-from-brother-in-laws-funeral-husband-died-mau-news-c-295-1-mau1002-128917-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बहनोई के जनाजे से लौट रहे दंपती को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बहनोई के जनाजे से लौट रहे दंपती को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद मोड़ पर शुक्रवार को रोडवेज बस ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव निवासी शकील (47) पत्नी रेहाना के साथ अयोध्या अपने बहनोई के जनाजे में शामिल होने गए थे। बाइक आजमगढ़ में ही रखे थे। वहां से लौटते समय दोपहर करीब 1:20 बजे कैलेंडर तिराहा से खैराबाद जाने वाले रास्ते पर बाइक घुमा रहे थे, तभी आजमगढ़ की तरफ से ही आ रही बलिया डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां जांच के बाद डॉक्टर ने शकील को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। शकील के बेटे हाशिम ने बस नंबर के आधार पर तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि शकील की पुत्री का 14 जून को निकाह है। इसी की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच बहनोई के इंतकाल की सूचना मिली और वे बहन के घर चले गए थे। लाैटत सयम मुहम्मदाबाद गोहना सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार में जा रहे थे।