फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A man was thrown out of his house after 12 years of marriage for not giving him Rs 1 lakh and a Bullet; an FIR was lodged against three people.

Mau News: एक लाख रुपये, बुलेट नहीं देने पर शादी के 12 साल बाद घर से निकाला, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A man was thrown out of his house after 12 years of marriage for not giving him Rs 1 lakh and a Bullet; an FIR was lodged against three people.
कोर्ट के आदेश पर मधुबन थाना की पुलिस ने बुधवार की शाम दहेज उत्पीड़न में विग्रहपुर दुबारी गांव निवासी अंकित सिंह, प्रदीप सिंह और मंशा देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि एक लाख रुपये नगद और बुलेट नहीं देने पर शादी के 12 साल बाद सोनी सिंह को घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के उर्फ पुरा फरदह निवासी सोनी सिंह की शादी 27 जनवरी 2014 को विग्रहपुर दुबारी गांव निवासी अंकित सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, ससुर और सास दहेज में एक लाख रुपये नकद और बुलेट की मांग करते थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। इसी बात को लेकर बीते 06 अप्रैल को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। वो अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई जबकि सात वर्षीय बेटी को ससुराल के लोगों ने अपने पास रख लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed