फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A couple left saying they will meet soon, their bike was hit by a trailer and they died

Mau News: जल्द मिलेंगे कहकर निकले दंपती की बाइक में ट्रेलर ने मारी टक्कर, माैत

Tue, 01 Apr 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A couple left saying they will meet soon, their bike was hit by a trailer and they died
हलधरपुर। स्थानीय थ्राना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ पर मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे बिहार जा रहे ट्रेलर चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसकी पत्नी की माैत हो गई। हादसे से पहले पति के साथ मायके गई पत्नी जल्द मिलने की कहकर घर लाैट रही थी। मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव निवासी पवन सिंह (30) पुत्र वीरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी रिंकी सिंह (27) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिंकी सिंह हलधरपुर थाना क्षेत्र के स्थित अपने मायके पिलखी पति के साथ मंगलवार की दोपहर पहुंची थी। जहां दो घंटे रुकने के बाद वह दोनों वापस पूनापार जा रहे थे। अभी वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ के पास पहुंचे थे कि मऊ से बिहार जा रहे ट्रेलर ने साइड से निकलने की होड़ में बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के समय पवन ने हेलमेट तो ले रखा था, लेकिन उसे लगाने के बजाए बाइक पर टांग रखा था। हेलमेट न पहने होने के चलते पवन के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सवार उसकी पत्नी रिंकी की भी घटनास्थल पर इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। उधर हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक ने वाहन को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में हलधरपुर एसओ जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि घटना में दोनों पति पत्नी की मौत हो गई, वहीं आरोपी चालक फरार है, पुलिस ट्रेलर को जब्त कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed