फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A corona infected found in the district after 40 days

जिले में 40 दिन बाद मिला एक कोरोना संक्रमित

Sat, 23 Apr 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
A corona infected found in the district after 40 days
मऊ। कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। जिले में शनिवार को 40 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित मिला है। 13 मार्च को आखिरी कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। कोरोना के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना की पिछली लहरों में कुल 9024 कोरोना संक्रमिल मिले थे। चौथी लहर की आशंका के बीच शनिवार को जांच के बाद आई 402 रिपोर्ट में एक 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।शनिवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए 523 सैंपल लिए गए। साथ ही 332 लोगों का एंटीजेन किट से टेस्ट किया गया। अब तक जिले में एंटीजेन से 4,53,779 तथा आरटीपीसीआर से 4,37,124 लोगों की जांच की गई। जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब एक हो गई है। कोरोना के मरीज मिलने से जिले में भी स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। सीएमओ डा. एसएन दुबे का कहना है कि जिले में कोरोना से लड़ने के पर्याप्त इंतेजाम हैं। सभी आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से क्रियाशील हैं। कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed