{"_id":"674ff3eafbda88a0240b859c","slug":"a-car-hit-a-woman-walking-and-a-cyclist-one-dead-mau-news-c-295-1-mau1001-121169-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टहल रही महिला और साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टहल रही महिला और साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में मंगलवार की सुबह राज्य राजमार्ग 34 पर टहल रही एक महिला और एक साइकिल सवार को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि घायल साइकिल सवार को भर्ती किया गया है। वहीं घटना के बाद भाग रहे चालक की कार का टायर फट गया, जिससे चालक वहीं पर कार को छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार खुरहट बाजार निवासी शारदा देवी (68) पत्नी बलिराम यादव सुबह करीब छह बजे राज राजमार्ग 34 पर टहल रही थी। मऊ की तरफ से आ रही तेज कार ने महिला को और साइकिल सवार विनोद गुप्ता (50) निवासी धर्मसीपुर को टक्कर मार दी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते कर चालक तेजी से आजमगढ़ की तरफ भागने लगा।
करीब डेढ़ किलोमीटर आगे मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया चट्टी के पास कार का अगला टायर फट गया। चालक वहीं पर कार को छोड़कर भाग गया। घायल महिला और साइकिल सवार को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जांच के दौरान चिकित्सक में महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद घायल साइकिल सवार को छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में कार को कब्जे में लेकर थाने गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बाबत थाना प्रभारी रानीपुर राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।