{"_id":"6ac74b4b9ce02c186107a7fc","slug":"a-bahubali-trailer-with-308-wheels-spotted-on-the-roads-of-mau-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ : 308 पहियों का विशाल ट्रेलर पहुंचा, देखने के लिए उमड़ी भीड़; जा रहा लखीमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : 308 पहियों का विशाल ट्रेलर पहुंचा, देखने के लिए उमड़ी भीड़; जा रहा लखीमपुर
Thu, 08 Oct 2026 01:58 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: किशन चौबे
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:58 PM IST
सार
ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहा 308 पहियों का विशाल ट्रेलर गुरुवार सुबह मऊ के बढ़ुआ गोदाम पहुंचा। ट्रेलर पर रिएक्टर लदा है और इसके रास्ते में आने वाले साइनबोर्ड व हाईटेंशन तारों को हटाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
मऊ : 308 पहियों का विशाल ट्रेलर देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहा 308 पहियों का विशाल ट्रेलर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मऊ के बढ़ुआ गोदाम पहुंचा। विशाल ट्रेलर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ट्रेलर पर एक रिएक्टर लदा हुआ है।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, ट्रेलर को बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से आगे रवाना किया गया। इसके सुरक्षित आवागमन के लिए रास्ते में आने वाले साइनबोर्ड और अन्य बाधाओं को हटाने या उन्हें ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। रास्ते में पड़ने वाले हाईटेंशन तारों को भी हटाया गया है।

Trending Videos
दोहरीघाट तक साइनबोर्ड किए जा रहे ऊंचे
दोहरीघाट तक फोरलेन पर लगे साइनबोर्ड को ऊंचा किया जा रहा है, ताकि ट्रेलर को आगे बढ़ने में परेशानी न हो। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जरूरी तैयारियां की गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में ट्रेलर को आगे रवाना किया जाएगा।
यह ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली लैक्टिक एसिड) प्लांट के लिए रवाना हुआ था। करीब चार महीने पहले शुरू हुई इसकी यात्रा में ट्रेलर अलग-अलग रास्तों से होते हुए आगे बढ़ रहा है।
ट्रेलर के साथ 40 से 50 तकनीकी और सहायक कर्मचारियों की टीम भी चल रही है। टीम ट्रेलर के संचालन के साथ ही रास्ते में आने वाली तकनीकी दिक्कतों पर नजर रख रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन