{"_id":"61-96426","slug":"Mau-96426-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलधरपुर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने काटा बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलधरपुर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने काटा बवाल
Mau
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाक में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को हलधरपुर विद्युत उपकेंद्र पर जमकर बवाल काटा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर ताला बंद कर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी होते ही आला अधिकारियों ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। उपभोक्ताओं के उग्र रूप को देखते हुए तत्काल केंद्र पर पीएसी और पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया।
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कम बिजली मिलने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट गया। छात्र नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे हलधरपुर विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांवों में महीनों से अघोषित बिजली कटौती से स्थिति दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। कृषि कार्य प्रभावित तो हो ही रहा है, कुटीर उद्योग भी बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। शाम होते ही अंधेरा पसर जा रहा है। गांवों और कस्बे में कम से कम 16 घंटे बिजली दी जाए। दशकों पहले विद्युतीकरण होने के चलते तार और पोल जर्जर हाल में हैं उन्हें अविलंब बदला जाए। गांवों में तैनात बिजलीकर्मियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाए। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो एक सप्ताह बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद पहुंचे विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता चंद्रबली ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में विवेकानंद यादव, संजय सिंह, नकुल यादव, संजय, मनोज, उपेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।