फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समितियों पर नहीं है खाद और बीज

समितियों पर नहीं है खाद और बीज

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट। क्षेत्र के विभिन्न इलाकोें में स्थित साधन सहकारी समितियों पर खाद और बीज नदारद रहने से किसानों के आगे समस्या खड़ी हो गई है। इसकी वजह से किसान औने पौने दाम पर निजी दूकानदारों से खाद और बीज खरीदने को विवश हैं। जिससे इन दूकानदारों की चांदी कट रही है। लोगों ने आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की और समितियों पर मांग के अनुरूप खाद बीज की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। इससे लोग नाराज हैं। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड दोहरीघाट अंतर्गत साधन सहकारी समिति दोहरीघाट, कुरंगा, रसूलपुर, सूरजपुर कोरौली, गोठा, सियरही बर्जला सहित नौ समितियां हैं। बुआई के पीक आवर में समितियों पर खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने से लोगों की रबी की बुआई नहीं हो पा रही है। कुछ समितियों पर एक, दो वेराइटी गेहूं के बीज हैं भी तो किसान पसंद नहीं कर रहे हैं। रबी की बुआई अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाती है बावजूद किसानों की मांग के अनुरूप खाद बीज की आपूर्ति नहीं करायी जा सकी है। समितियों पर खाद बीज न आने का फायदा निजी दुकानदार खूब उठा रहे हैं। कई समितियों अधिक मूल्य पर खाद बीज बेचा जा रहा है। किसानों की शिकायत के बाद भी मामले की जांच तक नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में सड़ासो के प्रशांत राय, कमला राय, चौराडीह के बद्रीनाथ, जनार्दन यादव, निर्मल प्रसाद, बलवंत सिंह का कहना है कि पंपिंग सेट से खेत की भराई कर खेत की तैयार किया लेकिन मौके पर ही समितियों पर खाद बीज न मिलने के कारण बुआई नहीं हो पा रही है। ऐसे में नमी खत्म हो जाने पर दुबारा खेत की भराई करने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निजी दुकानों से गुणवत्तापरक खाद बीज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के अनुरूप खाद बीज उपलब्ध नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत एडीओ कोआपरेटिव देवेंद्र कुमार का कहना है कि समितियों पर पर्याप्त मात्रा मेें खाद बीज की आपूर्ति की जाएगी। किसानों को जल्द ही खाद बीज उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed