फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Remove encroachments near the school within three days: CDO

विद्यालय के पास से तीन दिन में हटाएं अतिक्रमण : सीडीओ

Mon, 24 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachments near the school within three days: CDO
मधुबन। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को मंडाव विकास खंड में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डिजिटल पुस्तकालय और उत्सव भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण अतिक्रमण के कारण प्रभावित होने पर सीडीओ ने तहसीलदार मधुबन को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को निर्धारित मानकों व समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरसी बस्ती निधियांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका भवन, बहुउद्देशीय हॉल, स्टाफ आवासीय भवन, प्रधानाचार्य आवास, छात्रावास और गार्ड रूम का निर्माण पूरा मिला। वहीं पेंटिंग, विद्युत कार्य, टाइल्स, स्थल विकास, जलापूर्ति, ऊपरी पानी की टंकी और चहारदीवारी का कार्य अधूरा पाया गया। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिजिटल पुस्तकालय में अव्यवस्था, सामान रखा मिला ग्राम प्रधान के घर
काठतरॉव में डिजिटल पुस्तकालय का निरीक्षण करने पर वहां 10 कुर्सियां, तीन मेज और चार अलमारियों में पुस्तकें मिलीं। हालांकि, पुस्तकालय कक्ष पूरी तरह व्यवस्थित और सुसज्जित नहीं था। चोरी की आशंका के चलते कुछ सामान ग्राम प्रधान के आवास पर रखा गया था। इस पर सीडीओ ने पुस्तकालय को तत्काल व्यवस्थित कर नियमित रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव भवन में डिजाइन से लेकर निर्माण तक खामियां
फूलपुर फतेहपुर मंडाव में निर्माणाधीन उत्सव भवन के निरीक्षण में ढांचा और चहारदीवारी का कार्य पूरा मिला, लेकिन पलस्तर, टाइल्स, विद्युत कार्य, शौचालय और रसोई का काम अधूरा मिला। इसके अलावा बरामदा, प्रवेश द्वार और ढलान स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप नहीं मिले। हाथ धोने के बेसिन के चबूतरे की ऊंचाई भी निर्धारित मानक से अधिक थी। सीडीओ ने पंचायत विभाग के तकनीकी सलाहकार को स्वीकृत डिजाइन और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निरीक्षण में मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed