फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assistant teacher commits misconduct student victim approaches police station accused suspended complaint

सहायक अध्यापक ने छात्रा के साथ किया कांड: पीड़िता पहुंची थाने, तहरीर पर आरोपी निलंबित; मामले की जांच शुरू

Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में सहायक अध्यापक अशोक सिंह को निलंबित कर दिया गया। छात्रा की तहरीर के बाद प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना दी। डीआईओएस के निर्देश पर विद्यालय प्रबंध समिति ने जांच कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
Assistant teacher commits misconduct student victim approaches police station accused suspended complaint
छेड़खानी मामले में कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा की तहरीर पर छेड़खानी के आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया। शिक्षक सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज, हलधरपुर में तैनात हैं। कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद विद्यालय और शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति रही।

विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के कुड़सर गांव निवासी अशोक सिंह सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह पास के ही एक सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। आरोप है कि 19 अगस्त को सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक दसवीं की छात्रा ने शिक्षक पर उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


छात्रा ने घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। मामला सामने आने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इसकी सूचना दी। छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को सहायक अध्यापक अशोक सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश दिया। विभागीय निर्देश मिलने के बाद विद्यालय की प्रबंध समिति ने मामले की जांच की।

जांच के बाद प्रबंध समिति ने विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अशोक सिंह को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद विद्यालय में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। शिक्षा विभाग की ओर से भी मामले पर नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्रकरण से जुड़े तथ्यों और शिकायत की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक के निलंबन के बाद विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग की भूमिका भी चर्चा में है।

सहायक अध्यापक ने छात्रा के साथ किया कांड: पीड़िता पहुंची थाने, तहरीर पर आरोपी निलंबित; मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed