{"_id":"61-144749","slug":"Mau-144749-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से अधिक शिक्षक व कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से अधिक शिक्षक व कर्मियों का रोका वेतन
Mau
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रशासनिक अधिकारियाें के निरीक्षण के बाद भी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने तहसीलों के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश विद्यालयों में बच्चाें की उपस्थिति नाम मात्र की पाई गई। कई विद्यालयों में ड्रेस का वितरण ही नहीं हो पाया है। आश्चर्यजनक स्थिति यह रही कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिनहरी में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। डीएम ने एक दर्जन से अधिक शिक्षकों सहित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
अधिकारियों के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में प्रधानाध्यापिका लालसा सिंह, शिक्षिका उत्तम चंद, प्राथमिक विद्यालय मझौली में शिक्षिका प्रेम बालिका देवी अनुपस्थित मिलीं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय साहूपुर में प्रधानाध्यापक नित्यप्रकाश यादव, शिक्षक धर्मेंद्र, रजनीश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी भाटी खुर्द में ऊषा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद मिली। प्रा. विद्यालय बड़ागांव में शिक्षिका समीमा अंसारी, उदसिया बानो, प्राथमिक विद्यालय खुरहट में गीता देवी अनुदेशिका, प्राथमिक विद्यालय लाखीपुर में शिक्षिका निर्मला राय, पूनम यादव गायब मिलीं। उच्च प्रा. विद्यालय नदवासराय में ड्रेस वितरित नहीं मिला। प्रावि मानिकअसना प्रेरक सिमल प्रेरक सात नवंबर से, सिब्तेहसन प्रेरक एक नवंबर से अनुपस्थित चल रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसूपुर में पुष्पा, बंदना अनुदेशक, शिक्षक रमेश आदि अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में सभी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नाम मात्र रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिनहरी में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। डीएम ने बीएसए को विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।