फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बच्ची से दुराचार की आशंका में धुनाई

बच्ची से दुराचार की आशंका में धुनाई

Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
Mau
Mau Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अपने रिश्तेदारी में आई एक सात वर्षीय बालिका को बगल के ही गांव का एक व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। घर में लड़की के रोने की आवाज सुनने पर ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेर लिया और दुराचार की आशंका पर उसकी धुनाई कर दी। मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। हालांकि मेडिकल जांच भी बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि नहीं हुई। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए एक रिश्तेदारी से सात वर्षीय बच्ची भी आई थी। बगल के ही नरसिंह डाड़ गांव निवासी लक्ष्मी पाल नाम का एक व्यक्ति भी उसी बारात में आया था। वह रात में खेल रही सात वर्षीय बच्ची को बहला फु सलाकर अपने घर लेकर चला गया। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग लक्ष्मी पाल के घर पहुंच गए और घर घेर लिया। दुराचार करने की आशंका जताते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मीपाल को हिरासत में ले लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र का कहना है कि आरोपी को छेड़खानी के आरोप में जेल भेजा गया है। मेडिकल जांच में दुराचार का मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed