{"_id":"61-130679","slug":"Mau-130679-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर मांगा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर मांगा पानी
Mau
Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मऊ। आए दिन पानी की किल्लत और पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर माता पोखरा मोहल्ला निवासियों का गुस्सा शनिवार फूट पड़ा। पानी के लिए तरस रहे लोगों ने नगरपालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बाल्टी और मग लेकर राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। माता पोखरा शीतला धाम मोड़ के निकट सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
माता पोखरा मोहल्ला पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। लोगों ने कई बार प्रशासन से मोहल्ले में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का आग्रह किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे खिन्न होकर मोहल्ले के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं बच्चों को लेकर शनिवार की सुबह लगभग दस बजे माता पोखरा के निकट स्थित लखनऊ राजमार्ग पर आकर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। मोहल्लेवासी इस दौरान नगरपालिका प्रशासन मुर्दाबाद आदि के नारे लगा रहे थे। सुभाष, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि वह बहुत दिनों से पेयजल के लिए किल्लत से जूझ रहे हैं। पास में ही स्थित ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिलता है। इसके चलते यहां एक नया नलकूप और ओवरहेड टैंक स्वीकृत हुआ था। नलकूप के लिए कुछ सामान भी आ गए, लेकिन बाद में नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते यहां का नलकूप अछार के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। इधर, गर्मी के दिनों में मोहल्ले के लोगों को हैंडपंपों से ही पानी लेना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में उन हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया है। बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई और पेयजल की व्यवस्था न होने पर उन्होंने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जाम की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह मयफोर्स पहुंचे लेकिन मोहल्लेवासियों ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। मोहल्लेवासी चाहते थे कि मौके पर कोई प्रशासनिक उच्चाधिकारी आए और उनकी समस्याओं को सुनें। सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बसंता, सीओ सिटी पुर्णेंदू सिंह पहुंचे। मोहल्लेवासियों की समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या दूर की जाएगी। इस मोहल्ले वाले सड़क से लगभग साढ़े 11 बजे हटे।