फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संस्कृत पाठशाला को छोड़ कहीं नहीं दिखी पुलिस

संस्कृत पाठशाला को छोड़ कहीं नहीं दिखी पुलिस

Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
Mau
Mau Updated Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कड़े रुख का असर पुलिस एवं जिला प्रशासन पर दिखने लगा है। अधिकारी औचक निरीक्षण पर निकल चुके हैं। जिलाधिकारी ने गुरुवार को जहां बीएसए कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, वहीं शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र दुबे ने दोपहर में आम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे नगर के भ्रमण के दौरान केवल संस्कृत पाठशाला पर ही पुलिस पिकेट नजर आई। इस पर उन्होंने शहर कोतवाल को फटकार लगाई और जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। इससे पहले एसपी ने पुलिस लाइन में परेड का भी निरीक्षण किया। अनुपस्थित 26 कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को प्रशासन में चुस्ती लाने का निर्देश दिया था। आदेश के पालन में जिलाधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित मिले कई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र दुबे ने भी नगर का भ्रमण किया। पुलिस के पिकेट को चेक किया। शहर में संस्कृत पाठशाला पुलिस चौकी के निकट ही उन्हें पुलिसकर्मी नजर आए। अधिकांश या तो तल्ख धूप के चलते कहीं आराम फरमा रहे थे या फिर अपने स्थान से नदारद थे। पुलिस अधीक्षक ने नगर के भ्रमण के दौरान शहर में ही नो इंट्री जोन में एक ट्रक को भी पाया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल आरपी सिंह सिंह को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि शहर में दिन की सुरक्षा व्यवस्था को यथाशीघ्र चुस्त किया जाय। दिन में पिकेट वाले सिपाहियों को उनके स्थान पर ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए। कोतवाल खुद मानीटरिंग करें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को भी निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाली पुलिस पिकेट को दुरुस्त करें। उधर, पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड के दौरान 26 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसपर पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद दुबे ने अनुपस्थित 26 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन परेड में शामिल होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed