{"_id":"61-130586","slug":"Mau-130586-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने काम रोक किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने काम रोक किया प्रदर्शन
Mau
Updated Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अमिला। मुजार बुजुर्ग-भैरोपुर मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीण भड़क गए। मंडी समिति द्वारा 96 लाख की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण में कोताही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कार्य रोक प्रदर्शन किया।
मुजार बुजुर्ग-भैरोपुर प्रमुख मार्ग होने के चलते दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों की मांग पर मंडी समिति की ओर से 96 लाख की लागत से 2600 मीटर मार्ग निर्माण की मंजूरी मिली। लेकिन मार्ग निर्माण में प्रयोग करने के मामले की शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट ही गया। गुस्साए ग्र्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकवाकर मुजार बुजुर्ग में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 2600 मीटर मुजार बुजुर्ग-भैरोपुर मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। डेढ़ इंच गिट्टी के ऊपर भस्सी न डालकर गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत है। कुछ दिन पहले प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था, बावजूद मामले को लटका दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में प्रभु, सुनील, पन्नालाल, हृदयलाल, अवधेश, सुरेश दुर्गादत्त मिश्र, विक्रम, धर्मजीत आदि शामिल रहे।