फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन ब्लाकों में खतरनाक स्तर पर पहुंची जीवांश कार्बन की मात्रा

तीन ब्लाकों में खतरनाक स्तर पर पहुंची जीवांश कार्बन की मात्रा

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
Mau
Mau Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
मऊ। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के सभागार में कृषक प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. डीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वैज्ञानिक डा. डीपी सिंह ने कहा कि रतनपुरा, रानीपुर, परदहां में जीवांश कार्बन की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे मेें आवश्यकता है कि किसान संतुलित उर्वरकों के साथ जीवांश कार्बन के लिए जैविक खादों का प्रयोग अवश्य करे। नीम लेपित यूरिया के प्रयोग पर जोर दिया। इसी क्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बीके सिंह ने जैविक उर्वरकों की जानकारी के क्रम मेें पीएसवी कल्चर, एजेटोवैक्टर, राइजोवियम, नीलहरित शैवाल की वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग विधि तथा तकनीकी चर्चा की। इसी प्रकार केंद्र के वैज्ञानिक डा. एनके सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण के लिए फसल एवं बागों में मृदा नमूना एकत्र करने की तकनीकी जानकारी दी। बताया कि यदि गेहूं की फसल में पीलापन दिखाई दे तो एक प्रतिशत सल्फर का छिड़काव किया जाए। इसी क्रम में डा. एसके सिंह ने जैविक खेती तथा पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed