{"_id":"61-107759","slug":"Mau-107759-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई के विरोध में डीएम से मिलेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआई के विरोध में डीएम से मिलेंगे व्यापारी
Mau
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि एफडीआई के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों का एक दल 12 सितंबर को डीएम से मिलकर ज्ञापन देगा। केंद्र द्वारा एफडीआई लागू करने से मझले तथा छोटे व्यापारियों के ऊपर शामत आ गई है। साथ ही अघोषित बिजली कटौती को बंद करने की मांग की जाएगी। जिला प्रभारी डा. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा जानबूझकर जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को ध्वस्त की जा रही है। जनपद की संवेदनशीलता तथा हाईएलर्ट को देखते हुए रात्रिकालीन बिजली कटौती को अविलंब बंद कर व्यापारियों व बुनकरों के हित को देखते हुए कटौती का शेड्यूल तय किया जाए। बैठक में हबीबुल्लाह टांडवी, महातम यादव, अजहर फैजी, अखिलेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल बर्नवाल, न्याज अहमद, अनिल बर्नवाल आदि उपस्थित थे।