फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भुजौटी में पीएम की रैली के लिए चिन्ह्ति किया गया स्थान

भुजौटी में पीएम की रैली के लिए चिन्ह्ति किया गया स्थान

Wed, 08 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भुजौटी में पीएम की रैली के लिए चिन्ह्ति किया गया स्थान
आगामी 16 मई को पीएम की संभावित जनसभा के लिए बुधवार को जिला और पुलिस प्रशासन ने स्थानों को देखा। कई स्थानों को देखने के बाद अधिकारियों ने भुजौटी स्थित मैदान में जनसभा की अनुमति दिया। हालांकि बात करने पर डीएम ने बताया कि उनके पास अभी पीएम की जनसभा के लिए कोई लिखित सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

घोसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आगामी 16 मई को निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने स्थानों का निरीक्षण किया। इसमें एक स्थान मतलूबपुर गांव के पास दूसरा रैनी गांव के समीप तीसरा भुजौटी के पास मौजूद स्थानों को देखा गया। स्थानों का चयन करने के बाद अधिकारियों ने भुजौटी वाले स्थान को मंजूरी दिया। बताते चले पीएम की रैली नौ मई को जिला मुख्यालय से कुछ दूर आजमगढ़ मऊ मार्ग पर बड़ा गांव के पास आयोजित थी। इसमें आजमगढ़ के लोग भी शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में फेरबदल हो गया। यह रैली आजमगढ़ में तय की गई। इसके बदले मऊ में 16 मई को रैली प्रस्तावित की गई। डीएम की मानें तो पीएमओ कार्यालय और एसपीजी के जवान जनसभा स्थाल के लिए अंतिम हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी की जनसभ मऊ में नौ मई को भुजौटी में होनी थी। आठ मई की रात जनसभा की तैयारी पूूरी कराने के बाद घर लौटने के दौरान तत्कालीन जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील राय की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद हियुवा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह तोमर गंभीररुप से घायल हुए थे। उपचार के दौरान शैलेंद्र की जान तो बच गई। इसके चलते वर्ष 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी की जनसभा मऊ में नहीं हो सकी थी। इस बार भी वही तिथि होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed